आंखमिचौनी जारी, रुला रही बिजली रानी

तीनपहाड़ : इन दिनों क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान है. लाख कोशिशों के बावजूद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रही है. सरकार दावा कर रही है कि हर गांव को बिजली मुहैया करायी जायेगी. स्थानीय विधायक का भी दावा था कि जनता को 24 में 22 घंटे बिजली उपलब्ध करायी […]
तीनपहाड़ : इन दिनों क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान है. लाख कोशिशों के बावजूद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रही है. सरकार दावा कर रही है कि हर गांव को बिजली मुहैया करायी जायेगी. स्थानीय विधायक का भी दावा था कि जनता को 24 में 22 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जायेगी, लेकिन वह भी खोखला साबित हो रहा है. आये दिन साहिबगंज तीनपहाड़ 33 हजार केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने से उपभोक्ता परेशान हैं. एक सप्ताह में कम से कम तीन से चार दिन ब्रेक डाउन में बीत जाता है. उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय कर्मी व अधिकारी द्वारा फॉल्ट ठीक कराया जाता है,
लेकिन हल्की बारिश के बाद फिर फॉल्ट हो जाता है. सही तरीके से मरम्मत नहीं की जाती है. इसलिए बार-बार फॉल्ट होता है. यही नहीं इस लाइन को हर वर्ष दुरुस्त करने के लिए टेंडर भी होता है. इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होती है. लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. वहीं मामले में विभाग के एसडीओ अलख पुजारी ने कहा कि इंसुलेटर पंचर, तार गिरने या जंगल में पेड़ों के डाल टूट कर गिरने से फॉल्ट हो जाता है. साथ ही कम मेगावाट में बिजली मिलने के कारण ही उपभोक्ता को कम बिजली आपूर्ति की जाती है. जल्द ही सुधार कर लिया जायेगा, प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




