बिना शादी के ही लौटायी बरात, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 Aug 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिना शादी के ही लौटायी बरात, प्राथमिकी दर्ज

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सौती चौकी खुटहरी निवासी भरोसी कोहली ने बिहार के अमरपुर बांका इंग्लिश मोर निवासी सहदेव मोहली व उनके पुत्र प्रमोद कोहली, शेखर मोहली, जितेन्द्र मोहली, बेला मोहली सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी बेटी की शादी से पहले बरात लौटा लेने के कारण न्यायालय में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सौती चौकी खुटहरी निवासी भरोसी कोहली ने बिहार के अमरपुर बांका इंग्लिश मोर निवासी सहदेव मोहली व उनके पुत्र प्रमोद कोहली, शेखर मोहली, जितेन्द्र मोहली, बेला मोहली सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी बेटी की शादी से पहले बरात लौटा लेने के कारण न्यायालय में पीसीआर दर्ज कराया है. भरोसी मोहली ने बताया कि सहदेव मोहली सहित अन्य लोग मेरे यहां बरात लेकर आये थे. दरवाजे पर ही हो हंगामा कर और अधिक पैसा मांगने को लेकर बरात वापस लेकर चले गये. जबकि विवाह से पूर्व साठ हजार रुपये नकद मेरे द्वारा उसे दिया गया था. इस संबंध में थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने बताया कि पीसीआर के आधार पर जिरवाबाड़ी थाना में धारा 323,420,504,409 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola