प्रखंड के तीन गांवों में पांच दिनाें से ब्लैक आउट

Updated at : 10 Jun 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड के तीन गांवों में पांच दिनाें से ब्लैक आउट

केलाबाड़ी में मंगलवार को गिरा था हाइटेंशन तार नये तार लगाने की ग्रामीणों ने की थी मांग उधवा : प्रखंड के केलाबाड़ी बनियाडीह व आतापुर गांव में बीते पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. याद हो कि बीते मंगलवार को केलाबाड़ी गांव में हाइटेंशन तार गिरने से एक महिला घायल हो गयी थी. एक […]

विज्ञापन

केलाबाड़ी में मंगलवार को गिरा था हाइटेंशन तार

नये तार लगाने की ग्रामीणों ने की थी मांग
उधवा : प्रखंड के केलाबाड़ी बनियाडीह व आतापुर गांव में बीते पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. याद हो कि बीते मंगलवार को केलाबाड़ी गांव में हाइटेंशन तार गिरने से एक महिला घायल हो गयी थी. एक मवेशी की मौत हो गयी थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने तार जोड़ने पर रोक लगा दी थी. विद्युत विभाग से जर्जर तार को बदल कर नये तार लगाने की मांग की थी. इसके कारण केलाबाड़ी, बनियाडीह व आतापुर गांव में मंगलवार से विद्युत आपूर्ति ठप है. श्रवण साहा, कन्हाई साहा, मेघनाथ साहा, रघुवीर साहा, तरुण साहा, वासुदेव साहा, पिंटू साहा, जनार्दन साहा, संतोष पंडित, प्रेम साहा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि काफी प्रयास के बाद शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा नया तार लगाये जाने की बात कही. देर शाम तक तार जोड़ने का काम शुरू नहीं हो पाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola