जिप कार्यालय में मारपीट का मामला

Updated at : 05 Jun 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
जिप कार्यालय में मारपीट का मामला

साहिबगंज : जिला परिषद कार्यालय में 29 मई को हुई मारपीट व दुर्व्यवहार मामले में नया मोड़ आ गया है. कर्मी सुजीत कुमार ने जिला परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी को दिये आवेदन में खुलासा करते कहा है कि जिला परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कानूराम नाग ने उसे प्रताड़ित नहीं किया था. न ही […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला परिषद कार्यालय में 29 मई को हुई मारपीट व दुर्व्यवहार मामले में नया मोड़ आ गया है. कर्मी सुजीत कुमार ने जिला परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी को दिये आवेदन में खुलासा करते कहा है कि जिला परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कानूराम नाग ने उसे प्रताड़ित नहीं किया था.

न ही दुर्व्यवहार किया गया था. कार्यालय के प्रधान लिपिक के कहने पर 29 मई को श्री नाग के कार्यालय में प्रधान लिपिक के साथ गये थे. इस दौरान भूलवश उनका मोबाइल में रिकाॅर्डिग कैमरा ऑन रह गया था. इन सारी घटना के पीछे प्रधान लिपिक की क्या मंशा थी. मुझे नहीं मालूम नहीं है. मुझसे जो भी भूल हुई है वह अज्ञानतावश हुई है.

जिप अध्यक्ष ने एसपी को लिखा पत्र
जिप अध्यक्ष रेणुका मूर्मू ने एसपी को पत्र लिखकर प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कानूराम नाग के द्वारा दर्ज कराने मामले में धारा को विलोपित करने की मांग की है. जिक्र है कि प्रधान सहायक राजेश प्रसाद सिंह व कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत कुमार सिंह के विरुद्ध कांड संख्या 60/18 दर्ज किया गया था. दोनों कर्मचारी अनुशासन में रहकर कार्य करते हैं. दोनों कर्मियों का व्यवहार अच्छा है. समय पर आकर कार्यों निवर्हन करते हैं.
क्या कहते हैं डीसी
दोनों पक्षों के मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले को सुलझा लिया जायेगा.
संदीप सिंह, डीसी, साहिबगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola