आंधी में टूट कर गिरा तार, युवक की हुई मौत

चांदन : प्रखंड के चांदन पंचायत के वार्ड नंबर तेरह डुमरकोला गांव में सोमवार की दोपहर आयी आंधी के दौरान टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कमल तांती ग्राम डुमरकोला के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम […]
चांदन : प्रखंड के चांदन पंचायत के वार्ड नंबर तेरह डुमरकोला गांव में सोमवार की दोपहर आयी आंधी के दौरान टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कमल तांती ग्राम डुमरकोला के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. चूंकि अपने घर का कमल तांती ही एकमात्र कमाउ सदस्य था. घटना के बाद चांदन मुखिया छोटन मंडल, पूर्व मुखिया पति अनिल मंडल आदि ने डुमरकोला गांव पहुंच कर शोक-संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया.
सूचना के बाद चांदन थाना के सअनि रामकुमार सिंह व सुदय यादव सैप जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे आयी आंधी के दौरान घर के सामने से गुजरी बिजली का तार टूट कर गिर गया. जिसकी चपेट में आये कमल तांती की झुलसने से मौत हो गयी. पीडि़त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




