आग से चार घर जल कर राख

Updated at :23 May 2014 5:43 AM
विज्ञापन
आग से चार घर जल कर राख

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के खुटौना गांव के मांझी टोला में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से चार घर समेत हजारों की संपत्ति व मवेशी जल गये. गांव के मानिक गोराई के घर खाना बनाने के दौरान चिंगारी उड़ने से घर में आग लग गयी. देखते-ही-देखते ही आग ने और चार […]

विज्ञापन

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के खुटौना गांव के मांझी टोला में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से चार घर समेत हजारों की संपत्ति व मवेशी जल गये. गांव के मानिक गोराई के घर खाना बनाने के दौरान चिंगारी उड़ने से घर में आग लग गयी. देखते-ही-देखते ही आग ने और चार घर को चपेट में ले ली. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसमें शशि गोराइ, ओचन गोराइ, मुन्ना गोराइ व मानिक गोराइ का घर जल गया.

साथ ही घर में रखे नगदी समेत लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गये. इसमें आठ क्विंटल चावल, 10 क्विंटल गेहूं, नगइ नौ हजार, 500 मूर्गी के चुजे, 8 बोरी मूर्गी का चारा, एक पंपिंग सेट, एक साइकिल, एक खस्सी सहित अन्य घरेलू समान जल गये. अंचल निरीक्षक मनोज पंडित ने पीड़ितों से मिलकर आगजनी से हुई क्षति की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola