कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Updated at : 01 Jun 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

साहिबगंज : जिला परिषद में कार्यरत सात कर्मियों ने गुरुवार को डीसी, डीडीसी, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यपालक पदाधिकारी कानुराम नाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बताया कि 29 मई को दोपहर दो बजे पदाधिकारी कार्यालय आये. प्रधान सहायक के साथ मुझे बुलाया. बातचीत के क्रम में कुछ लिखने के लिए […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला परिषद में कार्यरत सात कर्मियों ने गुरुवार को डीसी, डीडीसी, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यपालक पदाधिकारी कानुराम नाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बताया कि 29 मई को दोपहर दो बजे पदाधिकारी कार्यालय आये. प्रधान सहायक के साथ मुझे बुलाया. बातचीत के क्रम में कुछ लिखने के लिए कहा कलम निकाल रहे थे. इसी बीच मेरा स्कीन टच मोबाइल ऑन हो गया. उन्होंने कहा कि तुम वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे है.

मेरा मोबाइल छीन ली. डांटते हुए फंसाने की बात की. तथा मुझे मारने पीटने लगे. मोबाइल पुलिस को बुलाकर थाना ले गये. दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक थाना में रखे. काफी लोगों के आने पर बातचीत करने पर बांड भरा कर छोड़ा. ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भी साजिश रच कर राजेश नामक चालक का वेतन बंद कराया था. वे कहते हैं कि कुछ क्रय सामग्री जो खरीदे थे.

उसका भुगतान की शिकायत डीडीसी से किये है इसकी जांच कर कार्रवाई करवाने की बात कह रहे है. इस तरह का लांछन लगा कर सभी कर्मियों को फंसा देने की बात कहते हैं. उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. इधर, कार्यपालक पदाधिकारी कानुराम नाग ने अपने ऊपर लगाये गये सारे आरोपों का खंडन करते कहा कि आज ही मैंने कर्मी के विरुद्ध शो कॉज किया है. मनगढ़ंत बातें कह कह शिकायत कर रहे हैं. जो अनुचित है. पत्र में बड़ा बाबू राजेश प्रसाद सिंह, सुजीत सिंह, प्रमोद कुमार दास, सिंटू कुमार दास, बासना सिंह, कृष्णा कुमार हरि, सूरज कुमार रमानी के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola