बौंसी में वज्रपात से दो महिला जख्मी

Updated at : 30 May 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
बौंसी में वज्रपात से दो महिला जख्मी

बौंसी : थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में सोमवार की देर रात व्रजपात से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों को बौंसी अस्पताल लाया गया. जहां रेफरल प्रभारी डा जितेंद्र नाथ के द्वारा इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार गांव की डगरू हरिजन की पत्नी 50 वर्षीय शांति […]

विज्ञापन

बौंसी : थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में सोमवार की देर रात व्रजपात से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों को बौंसी अस्पताल लाया गया. जहां रेफरल प्रभारी डा जितेंद्र नाथ के द्वारा इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार गांव की डगरू हरिजन की पत्नी 50 वर्षीय शांति देवी और भूलटेय यादव की पत्नी रीना देवी 25 वर्षीय गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बताया गया कि शांति देवी अपने घर के बरामदे पर खड़ी थी इसी बीच ठनका गिरने से वह जख्मी हो गयी.

दीवार गिरने से दादी-पोती जख्मी: बौंसी. सोमवार की देर रात आयी आंधी बारिश से जहां साढ़े तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी वहीं कई घरों के छप्पर उड़ गये. बाराहाट प्रखंड के भुरना पंचायत अंतर्गत सुपहा गांव निवासी बलराम यादव की पुत्री शबनम कुमारी अपनी दादी रंभा देवी के साथ घर में सोई थी. इसी बीच तेज आंधी व बारिश से घर की दीवार गिर गयी. जिसकी वजह से दादी पोती मिट्टी की दीवार के नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया. जहां दादी पोती का इलाज किया गया.
जबकि बौंसी थाना क्षेत्र के रानी गांव निवासी सुनील यादव के घर का चदरे का शेड तेज आंधी की वजह से उड़ गया. मंगलवार को पीड़ित व्यक्ति ने प्रभारी अंचलाधिकारी अमर कुमार मिश्रा को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है.
शराबी गिरफ्तार: बौंसी. बौंसी पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात समकालीन अभियान के तहत अनि पीके बनर्जी ने भलजोर बॉर्डर के पास साढामोह निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र शंकर यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के बाद शराब की पुष्टि होने पर चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण भी कराया गया. मालूम हो कि शराबबंदी के बाद भी क्षेत्र में देशी व विदेशी शराब आसानी से उपलब्ध हो जा रही है.
अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त: बौंसी. अवैध बालू उत्खनन को लेकर चलाये गये अभियान में बंधुवाकुरावा पुलिस ने अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टर को चालक समेत गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टरों को चालक समेत फागा गांव के दुर्गा मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये चालकों में फागा निवासी मटकी राय का पुत्र दिलीप राय, स्व. करीमन खैरा का पुत्र कटकी खैरा और मनियारपुर निवासी मंगल हांसदा का पुत्र गुरुदेव हांसदा है. मंगलवार को गिरफ्तार तीनों चालकों को बांका जेल भेज दिया गया. जबकि इसकी जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola