साहिबगंज को गंगा नगरी के रूप में मिले पहचान : ज्ञानद्वीप

साहिबगंज : गंगा बचाओ-प्राकृतिक बचाओ परामार्थिक न्यास के 50 सदस्यीय टीम बुधवार को विशेष बस से साहिबगंज मुक्तेश्वर गंगा घाट पहुंची. हजारीबाग से आयी टीम का चुमनु, उरांव हरेंद्र प्रसाद, प्रकाश चंदन, हीरा प्रसाद, कुंदन कुमार, श्रीवर उरांव सहित दर्जनों लोगों ने स्वागत किया. प्रदेश प्रभारी ज्ञानद्वीप ने बताया कि हमलोग गंगा दशहरा पर साहिबगंज […]
साहिबगंज : गंगा बचाओ-प्राकृतिक बचाओ परामार्थिक न्यास के 50 सदस्यीय टीम बुधवार को विशेष बस से साहिबगंज मुक्तेश्वर गंगा घाट पहुंची. हजारीबाग से आयी टीम का चुमनु, उरांव हरेंद्र प्रसाद, प्रकाश चंदन, हीरा प्रसाद, कुंदन कुमार, श्रीवर उरांव सहित दर्जनों लोगों ने स्वागत किया. प्रदेश प्रभारी ज्ञानद्वीप ने बताया कि हमलोग गंगा दशहरा पर साहिबगंज स्थित मुक्तेश्वर गंगा घाट धाम पर गुरुवार को प्रात: 4:30 बजे महाआरती करेंगे. सुबह 5:30 बजे दो क्विटंल दूध का खीर बनाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरण किया जायेगा.
वहीं संध्या 6:30 बजे भी आरती होगी. इस मौके पर ज्ञानद्वीप ने राज्य सरकार से मांग की है कि साहिबगंज को गंगा नगरी के रूप में पहचान मिले. वहीं साहिबगंज गंगा घाट स्थित मुक्तेश्वर धाम को मुक्ति धाम के रूप में बनाने की मांग की है. इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष मिथिलेश पांडे, केंद्रीय सचिव गोपाल गुप्ता, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




