अपराध मुक्त जिला बनाने का होगा प्रयास : एसपी

साहिबगंज : जनता के सहयोग से अपराध मुक्त जिला बनाने का होगा प्रयास. यह बातें शुक्रवार को 41 वें आरक्षी अधीक्षक के रूप में नवपदस्थापित हृदीप पी जनार्दनन ने निवर्तमान एसपी धनंजय कुमार सिंह से पदभार करने के क्रम में पत्रकारों से कही. उन्होंने बताया कि जिला में गंगा किनारे बसे दियारावासियों को सुरक्षा के […]
साहिबगंज : जनता के सहयोग से अपराध मुक्त जिला बनाने का होगा प्रयास. यह बातें शुक्रवार को 41 वें आरक्षी अधीक्षक के रूप में नवपदस्थापित हृदीप पी जनार्दनन ने निवर्तमान एसपी धनंजय कुमार सिंह से पदभार करने के क्रम में पत्रकारों से कही. उन्होंने बताया कि जिला में गंगा किनारे बसे दियारावासियों को सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया जायेगा. इसके लिए पूर्व एसपी भी सरकार को पत्र लिखा है. बहुत जल्द दियारावासियों की समस्या दूर हो जायेगी.
वहीं उन्होंने त्योहारों के मौसम में होने वाली छिटपुट घटनाओं खत्म करने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर समिति बनाने का पहल किया जायेगा. उस समिति को बाकायदा थाना द्वारा परिचय पत्र निर्गत किया जायेगा और समिति के सदस्यों का कार्य यह होगा कि क्षेत्र में छोटी-छोटी घटनाओं को सुलह समझौता के माध्यम से समाप्त कराना व खासकर त्योहारों में निकलने वाले जुलूस की निगरानी करने जैसा काम किया जायेगा. जिससे पुलिस को सहयोग मिलेगा. साथ ही साथ पुलिस-पब्लिक के बीच एक अच्छा संबंध स्थापित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




