ये जनता की जीत है : विजय

क्षेत्र वासियों से किये कई वादे साहिबगंज : राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी की नहीं बल्कि जनता की जीत है. यह बातें झामुमो के नवनिर्वाचित सांसद विजय हांसदा ने विजय प्रमाण पत्र लेने के बाद कही. उन्होंने कहा कि जिले व राजमहल क्षेत्र के बेहतर मूल भूत सुविधा पहुंचाने के लिए कार्य करूंगा. जिले […]
क्षेत्र वासियों से किये कई वादे
साहिबगंज : राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी की नहीं बल्कि जनता की जीत है. यह बातें झामुमो के नवनिर्वाचित सांसद विजय हांसदा ने विजय प्रमाण पत्र लेने के बाद कही. उन्होंने कहा कि जिले व राजमहल क्षेत्र के बेहतर मूल भूत सुविधा पहुंचाने के लिए कार्य करूंगा. जिले में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावे जिले के जजर्र सड़क को बेहतर बनाने, गंगा किनारे उद्योग बैठाने के लिए केंद्र से लड़ाई लड़ कर लघु व कुटीर उद्योग लगाने के लिए कार्य करूंगा.
इसके लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. बिजली व पेयजल शहरी व ग्रामीण जलापूर्ति योजना को अविलंब चालू करने का प्रयास किया जायेगा. जनता ने जो उनसे उम्मीद रखी है. उसपर खरा उतरने के लिए कार्य करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










