सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated at : 27 Apr 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के लक्खीजोल के समीप एनएच पथ पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर के रामपुर गांव का 28 वर्षीय युवक अजीत मंडल बुधवार की देर संध्या साइकिल पर सवार होकर चौकीढाब की ओर […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के लक्खीजोल के समीप एनएच पथ पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर के रामपुर गांव का 28 वर्षीय युवक अजीत मंडल बुधवार की देर संध्या साइकिल पर सवार होकर चौकीढाब की ओर से घर लौट रहा था. इसी क्रम में लक्खीजोल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर घायल को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गयी. गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ट्रैक्टर पलटा
बरहरवा. हाइस्कूल मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें चालक बाल-बाल बच गया. वहां मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि गति काफी तेज रहने के कारण ट्रैक्टर पलट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola