उधवा में आगजनी, तीन घर जल कर राख

उधवा : खंड क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के बोतलुटोला गांव में मंगलवार की रात हुई आगजनी में तीन घर जल कर राख हो गया. घटना में लगभग एक लाख का क्षति होने का बात बतायी जाती है. घटना मंगलवार रात्रि लगभग नौ बजे की है. जानकारी के अनुसार गांव के ठाकुरमुनि बेवा के घर […]
उधवा : खंड क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के बोतलुटोला गांव में मंगलवार की रात हुई आगजनी में तीन घर जल कर राख हो गया. घटना में लगभग एक लाख का क्षति होने का बात बतायी जाती है. घटना मंगलवार रात्रि लगभग नौ बजे की है. जानकारी के अनुसार गांव के ठाकुरमुनि बेवा के घर में दिया के लौ से घर में आग लग गयी.
देखते ही देखते आग ने पड़ोस के फूलचंद मंडल व राजेंद्र मंडल के घर को अपने चपेट में ले लिया. ग्रामीणों के मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. घटना में ठाकुरमुनि बेवा के घर में रखा हुआ जेवरात सहित अन्य समान आग के आगोश में समा गया. इसके अलावे फूलचंद मंडल के हजारों रुपया नगद, साइकिल, मोबाइल, जेवरात सहित अन्य समान तथा राजेंद्र मंडल के साइकिल सहित घर के सभी समान जल कर राख हो गया. तेज हवा के कारण बाग का लौ इतनी भयानक थी कि घर के समानों को निकालने का किसी प्रकार का व्यवस्था नहीं कर पाये. तिनके -तिनके कर जोड़कर बनाये गये अशियाना सहित अन्य समान देखते ही देखते आंखों के सामने धू-धू कर जलता रहा. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निलेश कुमार दमकल के साथ घटना स्थल पहुंचे. तब तक ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया था.
घटना के पीड़ित परिवारों को मुखिया मधु मंडल ने अपने स्तर से 25-25 किलो चावल व 2-2 लीटर केरोसिन देकर सहयोग किया है. समाचार लिखे जाने तक अंचल कार्यालय से कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी घटना स्थल पर पीड़ित परिवारों का सुध लेने नहीं पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










