भारत बंद का साहिबगंज में कोई असर नहीं, जन-जीवन सामान्य

Updated at : 11 Apr 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
भारत बंद का साहिबगंज में कोई असर नहीं, जन-जीवन सामान्य

साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में मंगलवार को भारत बंद का कोई असर नहीं दिखने को मिला है. एससी व एसटी अधिनियम संशोधन के समर्थन में तथा आरक्षण हटाने की मांग को लेकर सामान्य जाति के लोगों द्वारा 10 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया है. लेकिन बंद के नेतृत्वकर्ता […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में मंगलवार को भारत बंद का कोई असर नहीं दिखने को मिला है. एससी व एसटी अधिनियम संशोधन के समर्थन में तथा आरक्षण हटाने की मांग को लेकर सामान्य जाति के लोगों द्वारा 10 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया है. लेकिन बंद के नेतृत्वकर्ता की जानकारी नहीं मिली है.

दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने इस आह्वान को देखते हुये एहतियात के तौर पर शहर के सभी चौक चौराहा व रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. ज्ञात हो कि एससी व एसटी एक्ट में किये गये संशोधन के समर्थन में और आरक्षण हटाने को लेकर मंगलवार को भारत बंद किये जाने की खबर सोशल मीडिया में पिछले कई दिनों से चल रही है. लेकिन बंद किस संगठन ने बुलाया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है.

हालांकि विशेष शाखा की ओर से जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है कि 10 अप्रैल के भारत बंद को सामान्य जाति के लोगों द्वारा बुलाया गया है. इसको लेकर सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार भी किया गया था. इधर एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के सभी चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इधर मंगलवार को शहर के सभी दुकान व कार्यालय खुले रहे. सभी वाहन व ट्रेन भी चली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola