साहिबगंज : अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर जानिए क्यों और किसने किया हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उधवा : धानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर में बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान आरोपित ने एक पुलिस पदाधिकारी से रिवॉल्वर छीन कर पुलिस टीम पर गोली चला दी. हालांकि पुलिस जवान बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक, राधानगर थाना प्रभारी ऋषिकेश […]
विज्ञापन
उधवा : धानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर में बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान आरोपित ने एक पुलिस पदाधिकारी से रिवॉल्वर छीन कर पुलिस टीम पर गोली चला दी. हालांकि पुलिस जवान बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक, राधानगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम कई मामलों के नामजद आरोपी प्राणपुर यादअली टोला के सैफुद्दीन शेख को गिरफ्तार करने गयी थी.
इस दौरान आरोपित के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर रोकने का प्रयास किया. इसी क्रम में आरोपी सैफुद्दीन शेख एक पुलिस पदाधिकारी के रिवॉल्वर छीन लिया और करीब 100 मीटर दूर भाग गया. आरोपित ने एक गोली भी चलायी. हालांकि दूसरी गोली फंस गयी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी करीब तीन राउंड फायरिंग की.
जब तक आरोपित और गोली चलाता पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा. पुलिस आरोपित को गिरफ्तार थाना ले आयी है. बताया जा रहा है कि आरोपित के पास से पुलिस को एक पिस्तौल और कुछ गोलियां मिली हैं. पुलिस छानबीन में जुटी है. पुलिस मामले को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










