रिपोर्ट तैयार करने में न बरतें कोताही: सीएस

Updated at : 27 Feb 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
रिपोर्ट तैयार करने में न बरतें कोताही:  सीएस

सीएस ने किया एचएमआइएस की समीक्षा बैठक साहिबगंज : मंथली रिपोर्टिंग तैयार करने में पदाधिकारी व कर्मचारी कोताही न बरतें. यह बातें सिविल सर्जन डॉ सुशील मेहरोत्रा ने सोमवार को दोपहर 12 बजे संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एचएमआइएस की मासिक समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से कही. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

सीएस ने किया एचएमआइएस की समीक्षा बैठक

साहिबगंज : मंथली रिपोर्टिंग तैयार करने में पदाधिकारी व कर्मचारी कोताही न बरतें. यह बातें सिविल सर्जन डॉ सुशील मेहरोत्रा ने सोमवार को दोपहर 12 बजे संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एचएमआइएस की मासिक समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से कही. उन्होंने कहा कि किसी भी योजना पर कार्य करने के लिये एक दूसरे से समन्वय बनाकर कार्य करे तो निश्चित तौर पर उक्त योजना धरातल पर उतरेगी. साथ ही योजना का लाभ सही लाभुक तक पहुंच पायेगा.
सीएस डॉ मेहरोत्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर योजनाओं की समीक्षा की. वहीं डीपीएम राजीव कुमार एवं डीडीएम धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार ने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी, एमपीडब्लू व ऑपरेटर को एचएमआइएस से संबंधित प्रशिक्षण दिये. मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुशील मेहरोत्रा, डीपीएम राजीव कुमार, डीडीएम धर्मेंद्र कुमार सहित सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम व कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola