पति और पिता की मदद से क्रैक की UP PCS 2024 परीक्षा, अयोध्या की बेटी ने हासिल किया Rank 4

अनामिका मिश्रा (PC-Freepik)
UP PCS 2024: अनामिका ने शादी के बाद UP PCS 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है. उनके परिवार वालों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया. अनामिका का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है.
UP PCS 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS परीक्षा फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. अनामिका मिश्रा ने यूपीपीसीएस परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की है. उनका चयन डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector Anamika Mishra) के पद के लिए हुआ है. ये जानना बेहद जरूरी है कि इस परीक्षा में चौथी रैंक हासिल करने के लिए अनामिका मिश्रा ने तैयारी कैसे की और सफलता कैसे हासिल की.
पिता ने की तैयारी में मदद
अनामिका अयोध्या के साकेतपुरी कोलॉनी की रहने वाली हैं. उनके पिता महेन्द्रनाथ मिश्र रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक (Superintendent) हैं और मां माधुरी मिश्रा हाउस वाइफ हैं. पिता ने परीक्षा की तैयारी में बेटी की बहुत मदद की है. वे अपनी बेटी के लिए रेलवे स्टेशन से नोट्स डाउनलोड करके आते थे, जिससे बेटी पढ़ाई करती थी.
बिना कोचिंग पाई सफलता
उन्होंने बिना कोचिंग के इस परीक्षा में सफलता हासिल की है. अनामिका मिश्रा बताती हैं कि उन्होंने घर पर रहकर ही तैयारी की. किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि खुद से पढ़ाई पर फोकस किया.
पढ़ने में हमेशा से अच्छी रहीं अनामिका मिश्रा
अनामिका ने साल 2010 में हाईस्कूल, 2012 में इंटरमीडिएट और 2015 में बीएससी की डिग्री हासिल की. इसके बाद 2017 में उन्होंने बीटीसी पास किया, जिसमें करीब 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
2023 में हुई शादी
अनामिका की शादी 2023 में अयोध्या के आकाश पाण्डेय से हो गई थी. उनका ससुराल गोरखपुर में रहता था. अनामिका ने शादी के बाद भी अपनी तैयारी जारी रखी. पति और ससुराल वालों ने उन्हें पढ़ाई में काफी सपोर्ट किया.
रात 12 बजे के बाद घर में खुशी की लहर
UPPSC रिजल्ट रविवार को देर रात 12 बजे जारी हुआ. ऐसे में अनामिका का रिजल्ट देखकर घर में खुशी की लहर दौड़ गई. खुद अनामिका खुशी के मारे सो नहीं पाईं. उन्होंने कहा कि उन्हें चौथा स्थान मिलने की उम्मीद नहीं थी, बस इतना भरोसा था कि उनका चयन हो जाएगा.
यह भी पढ़ें – शादी, बच्ची और परिवार, सब संभालते हुए नेहा बनीं UP PCS Rank 1 टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




