राजमहल में भी हथियार का भय दिखा छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 26 Jan 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
राजमहल में भी हथियार का भय दिखा छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

राजमहल : सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडाल घूमने निकली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. वर्ग अष्टम की नाबालिग छात्रा सरस्वती पूजा के दौरान अपनी सहेलियों के साथ पूजा पंडाल घूमने निकली थी. इसी दौरान मौका देखते ही दो युवक उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा कर शहर के […]

विज्ञापन

राजमहल : सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडाल घूमने निकली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. वर्ग अष्टम की नाबालिग छात्रा सरस्वती पूजा के दौरान अपनी सहेलियों के साथ पूजा पंडाल घूमने निकली थी. इसी दौरान मौका देखते ही दो युवक उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा कर शहर के सुनसान इलाके में ले गये और वहां हथियार का भय दिखाकर बारी-बारी से दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले को लेकर पीड़िता ने राजमहल थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले को लेकर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 17/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola