11000 विद्युत तार के चपेट में आने से सांड की मौत
Author Sunil thakur
Updated:
विज्ञापन

11000 विद्युत तार के चपेट में आने से सांड की मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, साहिबगंज. जिला मुख्यालय के झरना कॉलोनी, इमली टोला में मंगलवार शाम 11,000 वोल्ट के टूटे बिजली तार की चपेट में आकर एक सांड की मौके पर ही मौत हो गयी. तार पहले भी दिन में गिरा था जिसे विद्युत विभाग ने ठीक किया था, लेकिन शाम को फिर हवा के चलते तार गिरा और चिंगारी निकलने लगी. सांड उसी स्थान पर खड़ा था और करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर विद्युत व पशुपालन विभाग मौके पर पहुंचे और तार की मरम्मत की गयी. कनीय अभियंता नील गगन ने घटना की पुष्टि की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










