.मदरसा हुसैनिया जुहीबोना में दो शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर परीक्षा संपन्न

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

इंटर प्रशिक्षित पद के लिए 11 और हाफिज पद के लिए 6 अभ्यर्थी उपस्थित हुए

विज्ञापन

साहिबगंज

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर रविवार को बरहरवा प्रखंड स्थित मदरसा हुसैनिया जुहीबोना में दो शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर राजस्थान हाई स्कूल साहिबगंज में परीक्षा आयोजित की गयी. जानकारी के अनुसार, एक इंटर प्रशिक्षित शिक्षक एवं एक हाफिज पद के लिए लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गयी. इंटर प्रशिक्षित पद के लिए 11 और हाफिज पद के लिए 6 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. केंद्राधीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई. मौके पर जैक प्रतिनिधि प्रो. नज़रुल इस्लाम, अब्दुल वहीद, मो. सरफुद्दीन, मोबारक करीम जौहर, खुर्शीद आलम, हाफिज अब्दुल मालिक, मुख्तार हुसैन, अब्दुल मन्नान, आदिफ सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola