25 को खुलेगा जीएसटी का विंडो, सभी विभाग करायेंगे रजिस्ट्रेशन

साहिबगंज : जीएसटी में रजिस्ट्रेशन को लेकर 25 जून को गेट खुलते ही सबसे पहले सभी विभाग अपना रजिस्ट्रेशन कराये. यह बातें डीडीसी नैन्सी सहाय ने जीएसटी के एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कही. कहा कि जीएसटी एक जुलाई से पूरे देश में लागू होगा. जिसको लेकर चिरकुंडा से आये प्रशिक्षकों द्वारा सभी विभागों के […]
साहिबगंज : जीएसटी में रजिस्ट्रेशन को लेकर 25 जून को गेट खुलते ही सबसे पहले सभी विभाग अपना रजिस्ट्रेशन कराये. यह बातें डीडीसी नैन्सी सहाय ने जीएसटी के एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कही. कहा कि जीएसटी एक जुलाई से पूरे देश में लागू होगा. जिसको लेकर चिरकुंडा से आये प्रशिक्षकों द्वारा सभी विभागों के डीडीओ को जीएसटी में अपना अपना निबंधन कराने का प्रशिक्षण दिया गया.
इस पर डीडीसी ने कहा कि 25 जून से जीएसटी का विंडो खुल जायेगा. जिसमें सभी विभाग सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करा ले. इसके बाद प्रतिदिन इसका फार्मेट बदल रहा है. जिसे बाद में फिर से प्रशिक्षण दिया जायेगा या फिर ट्रेनिंग मेटेरियल का हार्ड कॉपी भेज दिया जायेगा. इस मौके पर एसी अनमोल कुमार सिंह, एसडीओ अमित प्रकाश, एडीएसओ सतीश कुमार, सभी बीडीओ, सीओ व सभी विभागो के डीडीओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




