crime: एंबुलेंस की हुई जांच तो अंदर जो निकला, देखकर दंग रह गयी पुलिस

एंबुलेंस में 1.50 क्विंटल गांजा बरामद, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
एंबुलेंस में 1.50 क्विंटल गांजा बरामद, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार प्रतिनिधि, फरक्का पश्चिम बंगाल के समशेरगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एंबुलेंस से लगभग 1.5 क्विंटल गांजा जब्त किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने फिलहाल एंबुलेंस को भी कब्जे में ले लिया है. इस मामले की जानकारी फरक्का एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी. इस दौरान जंगीपुर सर्किल इंस्पेक्टर स्वरूप विश्वास, समशेरगंज बीडीओ सुजीत चंद्र लोध और समशेरगंज थाना प्रभारी शिव प्रसाद घोष भी मौजूद रहे. पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से दो व्यक्ति एक एंबुलेंस (डब्लूबी 71 बी 1555) में 1.5 क्विंटल गांजा लेकर कोलकाता की ओर जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर समशेरगंज पुलिस ने एक रणनीति तैयार की और थाना क्षेत्र के चसकापुर मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर चेक पोस्ट लगाकर एंबुलेंस को रोका. जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ और उसमें सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदित्य दास, जो सिलीगुड़ी का निवासी है, और अनूप सूत्रधार, जो कोलकाता के अलीपुरद्वार जिले के वीरपाड़ा का रहने वाला है, के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




