ePaper

नशा के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, थाना में शिकायत की

Updated at : 26 Feb 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
नशा के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, थाना में शिकायत की

क्षेत्र में नशा बंदी कराने के लिए सिल्ली की महिलाओं ने अब कमर कस ली है.

विज्ञापन

सिल्ली: क्षेत्र में नशा बंदी कराने के लिए सिल्ली की महिलाओं ने अब कमर कस ली है. सिल्ली प्रखंड के दर्जन भर गांवों की महिलाएं गुरुवार को इलाके में नशा पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए समूह में सिल्ली थाना पहुंचीं. जिन गांवों की महिलाएं पहुंची, उनमें सिल्ली डीह, पुंदाग, मिजरा, लोवापीढ़ी, इचाक, लूपुंग, छाता टांड़, सिल्ली, कड़ाकाटा आदि की महिलाएं शामिल हैं. जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सबिता रानी, मामनी देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी. महिलाओं ने सामूहिक हस्ताक्षर करके थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को रोकने का आग्रह किया. इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया. साथ ही चेताया कि अगर इलाके नशा बंदी में पुलिस सहयोग नहीं करती है तो महिलाएं सड़कों पर आंदोलन करेंगी. क्योंकिर्येए दिन नशा सेवन के कारण उनके परिवार, समाज गांव में कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है. महिलाओं ने कहा कि गांव मोहल्लों में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं. शाम होते ही कई लोग नशे में धुत हो जाते हैं. इससे घर वाले एवं समाज के लोग को काफी परेशानी हो रही है. नशे के कारण व्यक्तिगत और सामाजिक विकास भी बाधित हो रहा है. गांव में ही गांजा शराब के कारोबार तेजी से चल रहा है. पुलिस को इसे रोकना चाहिए, इसमें सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलेगा. इधर, थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों में जागरूकता आ गयी और ग्रामीणों का सहयोग मिला तो अवैध शराब का कारोबार निश्चित बंद हो जायेगा.

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola