ePaper

रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप, तैयारी पूरी, एंट्री फ्री

Updated at : 25 Oct 2023 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप, तैयारी पूरी, एंट्री फ्री

झारखंड की राजधानी रांची अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. शुक्रवार 27 अक्तूबर से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पहली बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. शुक्रवार 27 अक्तूबर से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पहली बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी. इस चैंपियनशिप में भाग लेनेवाली सभी टीमें रांची पहुंच गयी हैं. पांच नवंबर तक चलनेवाली चैंपियनशिप में कुल 20 मैच खेले जायेंगे. 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक लीग मैच खेले जायेंगे. प्रतिदिन तीन मैच होंगे. पहला मैच शाम 4:00 बजे से, दूसरा मैच शाम 6:15 बजे से, जबकि तीसरा मैच रात 8:30 बजे से खेले जायेगा. स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है. यानी दर्शक सभी मैचों का लुत्फ नि:शुल्क उठा सकेंगे. दर्शकों को प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर मिलेगी. वहीं, जो दर्शक स्टेडियम में प्रवेश से वंचित रह जायेंगे, वो स्टेडियम के बाहर लगी एलइडी स्क्रीम पर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

  • मैच का नि:शुल्क उठाएं आनंद, दर्शकों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर मिलेगी एंट्री

  • मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होंगे मैच

  • 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक कुल 20 मैच खेले जायेंगे

  • हर दिन तीन मैच : पहला मैच शाम 4.00 बजे से, दूसरा शाम 6:15 बजे से, तीसरा रात 8:30 बजे से

  • रांची में हो रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया की छह टीमें भाग ले रही हैं

पांच नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला

चैंपियनशिप का फाइनल पांच नवंबर को खेला जायेगा. इससे पहले चार नवंबर को दोनों सेमीफाइनल मैच होंगे. पांच नवंबर को फाइनल से पहले तीसरे-चौथे नंबर के लिए मैच होगा. फाइनल मुकाबला रात 8.30 बजे से खेला जायेगा.

स्टेडियम और पूरे मोरहाबादी मैदान में लगे पोस्टर

चैंपियनशिप के पोस्टर एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और पूरे मोहराबादी मैदान में लगाये गये हैं. स्टेडियम के सभी स्टैंड और ग्राउंड में पोस्टर लगाये गये हैं. वहीं, स्टेडियम के बाहर शिबू सोरेन आवास के आसपास समेत पूरे मोरहाबादी मैदान में पोस्टर लगाये गये हैं.

Also Read: रांची: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाईलेवल मीटिंग,बोले-हो भव्य आयोजन

यहां से मिलेगा स्टेडियम में प्रवेश

  • गेट नंबर-1 : इस गेट से खिलाड़ियों, हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारियों और ब्रॉडकास्ट टीम को प्रवेश मिलेगा.

  • गेट नंबर-2 : इस गेट से वीवीआइपी, वीआइपी, मीडिया और निमंत्रण प्राप्त कार्डधारी ही प्रवेश कर सकेंगे. यहीं से वीवीआइपी वाहनों को प्रवेश मिलेगा.

  • गेट नंबर-3 : बापू वाटिका के सामने स्थित इस गेट से आम दर्शकों को प्रवेश मिलेगा. दर्शक अपने वाहन मोरहाबादी मैदान और फुटबॉल स्टेडियम के पास पार्किंग कर सकेंगे.

  • गेट नंबर-4 : करमटोली चौक की ओर से प्रेस क्लब और आइएमए भवन के बगल से गेट से दर्शक स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola