लापरवाही: सिजेरियन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी गॉज बैंडेज, गर्भाशय का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Oct 2022 11:43 AM

विज्ञापन

रांची के डोरंडा औषधालय में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल सिजेरियन डिलिवरी के दौरान डॉक्टरों ने गॉज बैंडेज छोड़ स्टिच कर दिया. ऑपरेशन के दौरान पत्नी का गर्भाशय का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. अब पति आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का इलाज कराने में असमर्थ है

विज्ञापन

रांची : डोरंडा औषधालय में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सिंह मोड़ लटमा निवासी ऑटो ड्राइवर विशाल वर्मा की पत्नी आरती देवी की जान पर बन आयी है. घटना पांच जुलाई की है. 26 वर्षीया आरती देवी को सिजेरियन डिलिवरी के लिए डोरंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में गॉज बैंडेज (रुई या पट्टी का बंच) छोड़ स्टिच कर दिया. महिला के पति विशाल वर्मा ने बताया कि डॉ कंचन गुप्ता और गुरुनानक अस्पताल के सर्जन डॉक्टर सुनील सिंह ने पत्नी का ऑपरेशन किया था.

ऑपरेशन के दौरान पत्नी का गर्भाशय का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि काफी देर बाद डॉक्टरों ने कहा कि बच्चेदानी पूरी तरह से खराब हो गयी. वह अब मां नहीं बन सकती. उन्होंने कहा कि जब पत्नी की स्थिति पहले ही गंभीर थी, तो डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर क्यों नहीं किया. अब ऑटो चालक पति तंगी के कारण पत्नी का इलाज कराने में असमर्थ है.

वह इलाज और न्याय की गुहार लगा रहे हैं. बताया जाता है कि महिला जब अस्पताल से घर आयी तो कुछ दिनों बाद उसे पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द महसूस हुआ. बुधवार को असहनीय दर्द होने पर वह निजी डॉक्टर के पास गयी. डॉक्टर ने सोनोग्राफी और सिटी स्कैन कराया तो मामले का खुलासा हुआ. रिपोर्ट देख चिकित्सक ने पेट में गॉज बैंडेज है. पति जब जांच रिपोर्ट लेकर बुधवार को डोरंडा अस्पताल पहुंचे, तब अस्पताल की प्रभारी डॉ मीता सिन्हा ने इलाज का भरोसा देने के साथ गलती पर कार्रवाई की बात कही. देर शाम तक पीड़िता का इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन लगा हुआ था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola