ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला व बच्चे की मौत, युवक घायल
Updated at : 10 Feb 2026 10:36 PM (IST)
विज्ञापन

नगड़ी थाना क्षेत्र के पांडू गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला सुनीता मुंडा (34) पति भगत मुंडा और उसके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गयी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पिस्कानगड़ी.
नगड़ी थाना क्षेत्र के पांडू गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला सुनीता मुंडा (34) पति भगत मुंडा और उसके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गयी. हादसा मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे की है. हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने रांची-गुमला एनएच-43 को नगड़ी चेकनाका चौक के पास सड़क पर शव रखकर व टायर जला कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दी. ग्रामीण ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने और उचित मुआवजे देने की मांग कर रहे थे. जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डीएसपी अरविंद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी व जनप्रतिनिधि पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मिली जानकारी अनुसार नगड़ी के सेंबो बारीडीह निवासी भगत मुंडा की पत्नी सुनीता मुंडा अपने मायके केनके गांव से दोपहर में नगड़ी बाजार कुछ सामान खरीदने अपने एक रिश्तेदार अंकित मुंडा के साथ स्कूटी से आयी थी. खरीदारी कर वह वापस अपने मायके केनके जा रही थी, तभी नगड़ी बंधया रोड में पांडू गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर के नजदीक पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ट्रैक्टर का चक्का सुनीता के नवजात बच्चे के सिर पर चढ़ गया. जिससे दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं सुनीता देवी के सिर में गंभीर चोट लगी. उसे नगड़ी के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी. वहीं स्कूटी चला रहे अंकित मुंडा को मामूली चोट लगी है. गौरतलब हो कि स्कूटी सवार हेलमेट नहीं पहने थे. मामले में मृतका के पति भगत मुुंडा ने थाना में प्राथमिकी करायी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




