ePaper

कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, अब चार से बदल सकता है मौसम, जानें पूरे झारखंड में किस दिन होगी बारिश

Updated at : 03 Jan 2024 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, अब चार से बदल सकता है मौसम, जानें पूरे झारखंड में किस दिन होगी बारिश

राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सात से 11 डिग्री सेसि के बीच है. राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है, जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ा हुआ है. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.8 तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast|पहाड़ों की ओर से आनेवाले पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. इस कारण तय तिथि से झारखंड और आसपास के राज्यों में मौसम में बदलाव नहीं हो रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि चार से छह जनवरी तक मौसम में बदलाव दिख सकता है. तीन जनवरी की देर शाम से इसका असर हो सकता है. चार जनवरी को पलामू प्रमडंल वाले इलाके में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा. तीन जनवरी की शाम से हल्के बादल दिख सकते हैं. चार से छह जनवरी तक हल्के बादल छाये रह सकते हैं और बारिश हो सकती है. चार को उत्तर, पांच को मध्य और छह को झारखंड के सभी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम हो जायेगा.

  • पहाड़ों की ओर से आनेवाले पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे हो रहा कमजोर

  • चार को उत्तर, पांच को मध्य व छह को पूरे राज्य में हो सकती है हल्की बारिश

Also Read: Jharkhand Weather: कांके का पारा 3 डिग्री, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

सात से 11 डिग्री सेसि के बीच है न्यूनतम तापमान

राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सात से 11 डिग्री सेसि के बीच है. राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है, जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ा हुआ है. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.8 तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेसि के आसपास रहा. हवा की गति तेज होने के कारण ठंड का एहसास ज्यादा होता रहा. बारिश के बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather: यहां 4 डिग्री पहुंचा पारा, इन जिलों में कोल्ड वेव वार्निंग, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola