ePaper

Weather Today: 1 मई को चक्रवात और ट्रफ के असर से झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात के भी आसार

Updated at : 01 May 2025 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Weather Today: रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बृहस्पतिवार 1 मई को जमशेदपुर समेत कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात होने के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने दक्षिणी झारखंड यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Today: उत्तरी बांग्लादेश और उसके आसपास मौजूद चक्रवात और पश्चिम में स्थित ट्रफ का असर आने वाले दिनों में देखा जायेगा. झारखंड के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात होने के भी आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

जमशेदपुर समेत कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बृहस्पतिवार 1 मई को जमशेदपुर समेत कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात होने के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने दक्षिणी झारखंड यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी भागों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 1 मई को गढ़वा, लामू, लातेहार, चतरा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

5 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि अगले 5 दिन तक झारखंड में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान सिमडेगा, पोटका, मनोहरपुर, आनंदपुर, मझगांव, घाटशिला, कुरडेग, रायडीह, बानो, नोवामुंडी, रनिया, सुजनी, मुसाबनी, नावाडीह, जगन्नाथपुर और लोहरदगा जिले में बहुत हल्के दर्जे से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. लातेहार में आज 1 मिलीमीटर वर्षा हुई. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सबसे अधिक 33.8 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले में हुई.

प्रमुख जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जिला का नामअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची33.519.6
जमशेदपुर33.622.0
डालटेनगंज38.020.9
बोकारो34.122.6
Source : IMD

इसे भी पढ़ें

मई दिवस से पहले टीएसपीसी के पोस्टर ने मचाया हड़कंप, सशस्त्र आंदोलन तेज करने का किया आह्वान

Fact Check: सियालकोट पर भारतीय वायुसेना ने कर दिया हमला! सोशल मीडिया पर वायरल Video है 11 महीने पुराना

हेमंत सोरेन से हफीजुल हसन का इस्तीफा मांगेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, बाबूलाल मरांडी ने पूछा

Caste Census के मोदी सरकार के फैसले का JMM ने किया स्वागत, सरना कोड पर कही ये बात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola