झारखंड के इन इलाकों में कल से चलेगी शीतलहर, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम

झारखंड के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है. राजधानी रांची का तापमान घटकर छह डिग्री रह जाने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने बताया है कि 18 दिसंबर को रांची और इसके आसपास के इलाके का अधिकतम तापमान 24 डिग्री से घटकर 21 डिग्री हो जाने का अनुमान है.
झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि प्रदेश में 18 और 19 सितंबर को कुछ जगहों पर शीतलहर की संभावना है. उन्होंने बताया कि सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम भी शुष्क रहेगा. मौसम केंद्र के प्रमुख ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसकी वजह से ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 18, 19 और 20 दिसंबर को झारखंड के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है. राजधानी रांची का तापमान घटकर छह डिग्री रह जाने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने बताया है कि 18 दिसंबर को रांची और इसके आसपास के इलाके का अधिकतम तापमान 24 डिग्री से घटकर 21 डिग्री हो जाने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेंटीग्रेड से घटकर छह डिग्री सेंटीग्रेड रह जाने का अनुमान है.
रांची का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान
रांची का अधिकतम तापमान 18 दिसंबर को 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. 19 और 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. वहीं, 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान घटकर 21 डिग्री रह जाने का अनुमान है. इस दिन न्यूनतम तापमान में हालांकि तीन डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 21 दिसंबर को रांची और इसके आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा का उच्चतम तापमान 28.8 डिग्री सेंटीग्रेड और गढ़वा का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.
Also Read: Jharkhand Weather|झारखंड में कड़ाके की ठंड, अभी और गिरेगा तापमान, जानें क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम केंद्र ने जारी किया शीतलहर का येलो अलर्ट
गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची और लोहरदगा जिले के कुछ इलाकों में शीतलहर का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम विभाग के ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन डाटा में बताया गया है कि खूंटी जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और चतरा में 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. गढ़वा का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजधानी रांची के हिनू का न्यूनतम तापमान सबसे कम आठ डिग्री, जबकि टाटीसिल्वे का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा, तो न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया. बोकारो जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




