ePaper

Jharkhand Weather Forecast: रांची के कांके में शिमला से भी ज्यादा ठंड, क्रिसमस पर कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 23 Dec 2022 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: रांची के कांके में शिमला से भी ज्यादा ठंड, क्रिसमस पर कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत में बर्फीली हवा के कारण झारखंड में न्यूनतम तापमान में कमी आयी है. मौसम विभाग के अनुसार कांके का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम हो गया है. शिमला में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: रांची के कांके (3.3 डिग्री ) में शिमला (04.2 डिग्री) से भी अधिक ठंड है. उत्तर भारत में बर्फीली हवा के कारण झारखंड में न्यूनतम तापमान में कमी आयी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 24 से 28 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. क्रिसमस के दिन सुबह में कोहरा व दिन में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है.

बर्फीली हवा चलने से तापमान में आयी कमी

उत्तर भारत में बर्फीली हवा चलने से झारखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में कमी आयी है. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कांके का तापमान रहा 3.3 डिग्री सेल्सियस

रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के अनुसार, कांके का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम हो गया है. शिमला में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

कांके 3.3 डिग्री

शिमला 04.2 डिग्री

जम्मू 08.7 डिग्री

दार्जिलिंग 06.2 डिग्री

श्रीनगर -05.5 डिग्री

कुपवाड़ा -05.1 डिग्री

कटरा 05.6 डिग्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola