ePaper
Live Updates

Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: सदन से झारखंड राज्य वित्त विधेयक 2022 पारित

Updated at : 23 Dec 2022 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: सदन से झारखंड राज्य वित्त विधेयक 2022 पारित

झारखंड विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र का आज (शुक्रवार) आखिरी दिन है. सदन से झारखंड राज्य वित्त विधेयक 2022 पारित हो गया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:37 PM. 23 Dec 223:37 PM. 23 Dec

झारखंड राज्य वित्त विधेयक 2022 सदन से पारित

सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई. झारखंड राज्य वित्त विधेयक 2022 सदन में पेश किया गया. इसके बाद इसे पारित कर दिया गया.

3:37 PM. 23 Dec 223:37 PM. 23 Dec

सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई है. इस दौरान सीएजी की रिपोर्ट पेश की गयी. हो-हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्पीकर ने स्थगित कर दी.

3:37 PM. 23 Dec 223:37 PM. 23 Dec

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो गयी है. माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने राजस्व का मामला सदन में उठाया. इस मामले में मंत्री बादल पत्रेलख ने कहा कि राजस्व की क्षति को लेकर कमेटी गठित की गयी है. सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी है.

3:37 PM. 23 Dec 223:37 PM. 23 Dec

अपराधियों को बचाने का हो रहा है प्रयास

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य को लूटने और उसकी सजा से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे सरकार अपना रही है. सरकार पंकज मिश्रा व अन्य आरोपियों को बचाने और केस को मैनेज करने का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार और महाधिवक्ता सारी चीजें बता रहे है. ऐसे लोगों को सरकार को हटाना चाहिए. इनकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए.

3:37 PM. 23 Dec 223:37 PM. 23 Dec

महाधिवक्ता को करें बर्खास्त

राज्य सरकार महाधिवक्ता को बर्खास्त करें. राज्य में घोटालेहो रहे हैं. जांच को प्रभावित करनेका काम हो रहा है. महाधिवक्ता को हटाने की मांग पर अड़े भाजपा विधायक वेल में घुस गये. विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

3:37 PM. 23 Dec 223:37 PM. 23 Dec

आपराधिक षडयंत्र में शामिल हैं महाधिवक्ता

प्रभात खबर में छपी खबर का हवाला देते हुए भाजपा विधायक विरंची नारायण ने कहा कि महाधिवक्ता आपराधिक षडयंत्र में शामिल हैं. वह एक आरोपी को बढ़ावा दे रहे हैं. पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. वह प्रभात खबर की प्रति लेकर सदन में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है.

3:37 PM. 23 Dec 223:37 PM. 23 Dec

सदन में गरमाया मामला

महाधिवक्ता राजीव रंजन और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू के बातचीत का मामला गुरुवार को सदन में गरमाया. महाधिवक्ता द्वारा अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा के लिए वकील का इंतजाम करने को लेकर भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरा.

10:25 AM. 23 Dec 2210:25 AM. 23 Dec

शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन

Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (शुक्रवार) आखिरी दिन है. पांच दिवसीय सत्र में बीजेपी ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. गुरुवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू के बातचीत का मामला सदन में गरमाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola