10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

आधी रात को तमिलनाडु के तट से टकरायेगा चक्रवाती तूफान Mandous, झारखंड के आसमान में छायेंगे बादल

Jharkhand Weather Forecast: इसका असर झारखंड समेत अन्य राज्यों में भी देखा जा सकता है. झारखंड में 10 और 11 दिसंबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे. आने वाले 4-5 दिनों में रात का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगेगा. मौसम केंद्र ने कहा है कि रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी से उठा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘मैंडोस’ (Mandous) शुक्रवार की आधी रात को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरायेगा. इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 85 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. मौसम केंद्र रांची ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

आधी रात को तमिलनाडु में दस्तक देगा चक्रवाती तूफान मैंडोस

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड में स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठा यह प्रचंड तूफान पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच मामल्लापुरम (महाबल्लपुरम) में 9 और 10 दिसंबर की आधी रात के बाद या शनिवार तड़के दस्तक दे सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में फिर गिरेगा पारा, चल सकती है शीत लहर, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में दो दिन तक आसमान में छाये रहेंगे बादल

इसका असर झारखंड समेत अन्य राज्यों में भी देखा जा सकता है. झारखंड में 10 और 11 दिसंबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे. आने वाले 4-5 दिनों में रात का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगेगा. मौसम केंद्र ने कहा है कि रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. हालांकि, 12 दिसंबर से आसमान साफ हो जायेगा. मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, सुबह में कोहरा छाया रहेगा.

रांची में 10 से 13 डिग्री के बीच रहेगा न्यूनतम तापमान

मौसम केंद्र ने कहा है कि राजधानी रांची में अगले 5 दिनों तक तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आयेगा. अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

रांची में कैसा रहेगा मौसम

इसी तरह 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है. 12 दिसंबर से रांची में आसमान साफ हो जायेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि दर्ज की जायेगी. इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है.

झारखंड में छाया रहेगा कोहरा या धुंध

मौसम केंद्र ने कहा है कि आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. रांची में 13 दिसंबर के मौसम की बात करें, तो सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस

उल्लेखनीय है कि रांची से सटे कांके प्रखंड में तापमान 4 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है. गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पर गिर गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान सिमडेगा में दर्ज किया गया, जो 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा अंतर बोकारो में देखा जा रहा है.

झारखंड के इन जिलों में भी तापमान सामान्य से कम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है. चाईबासा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम दर्ज किया गया है. यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची में अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम है. डालटेनगंज, जमशेदपुर और बोकारो में भी उच्चतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किये गये हैं.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel