Weather Forecast: 7 से 10 नवंबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, जानें अगले चार दिनों के मौसम का हाल
Weather Forecast
Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रह सकता है. 7 से 10 नवंबर तक रांची और आस-पास के जिलों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाया रह सकता है.
Weather Forecast: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई और जिलों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे. मौसम विभाग का अनुमान शुक्रवार को सुबह के अर्घ्य के दौरान भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि आईएमडी ने बारिश की संभावना नहीं जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह धुंध रह सकते हैं. हालांकि वातावरण शुष्क रहेगा.
मौसम विभाग ने कहा- अभी शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रह सकता है. 7 से 10 नवंबर तक रांची और आस-पास के जिलों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रह सकता है.
9 नवंबर से साफ रह सकता है मौसम
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद मौसम को लेकर कहा है कि शुक्रवार भी रांची समेत झारखंड के कई जिलों आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. सुबह के समय धुंध और कोहरा रह सकते हैं. दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी, लेकिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि शनिवार से मौसम साफ और शुष्क रह सकता है. हालांकि 10 नवंबर को झारखंड के मध्य जिले के आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
झारखंड में ठंड की दस्तक
झारखंड में मौसम बदल रहा है. सुबह और शाम के तापमान में अंतर महसूस होने लगा है. न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि 15 नवंबर के बाद से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है. साथ ही ठंड में भी इजाफा होगा. मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है.
इसे भी पढ़ेंः Rain Alert: 7 से 12 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें अगले 6 दिनों के मौसम का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










