Weather Forecast Jharkhand : ठंड में आई कमी, लेकिन राज्य में फिर गिरेगा तापमान, जानें मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Amritsar: Locals warm themselves near a bonfire on a cold winter morning, in Amritsar, Wednesday, Dec. 16, 2020. (PTI Photo)(PTI16-12-2020_000221B)
ठंड में कमी, लेकिन झारखंड में फिर गिरेगा तापमान
weather in jharkhand, jharkhand weather update रांची : पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में पुरवइया हवा चल रही है. इस कारण ठंड में थोड़ी कमी दिखी है. राजधानी सहित कई जिलों का न्यूनतम तापमान चढ़ा हुआ है. न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेसि से अधिक हो गया. अधिकतम तापमान में भी करीब चार डिग्री सेसि की वृद्धि हुई. यह राज्य के करीब सभी जिलों में पिछले दो-तीन दिनों की तुलना में तीन से चार डिग्री सेसि बढ़ गया है.
जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10, डालटनगंज का 8.4, बोकारो का 8.6, चाईबासा का आठ तथा दुमका का 9.3 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि दो से तीन दिनों के अंदर हवा का रुख बदल सकता है. इसके बाद न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेसि तक गिर सकता है.
इसके बाद फिर ठंड बढ़ेगी. मौसम केंद्र रांची के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हवा का रुख बदलने के बाद कुछ दिनों तक ठंड का असर रहेगा. इस दौरान सुबह में कोहरा रहेगा. बाद में आकाश साफ होगा.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










