Weather Forecast in jharkhand : 3-4 दिनों में दो से तीन डिग्री गिरेगा तापमान

Updated at : 05 Nov 2020 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast in jharkhand : 3-4 दिनों में दो से तीन डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन से चार दिनों में राजधानी सहित राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में न्यूनतम तामपान गिरेगा

विज्ञापन

रांची : पिछले दो दिनों से हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी हो रही है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा. जैसे-जैसे हवा ऊपर से नीचे की ओर आयेगी, ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले तीन से चार दिनों में राजधानी सहित राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में न्यूनतम तामपान गिरेगा. यह गिरावट दो से तीन डिग्री सेसि तक हो सकती है.

वैसे भी मॉनसून की वापसी के बाद हवा का रूख बदल गया है. इसके बाद से हवा में नमी है. इस कारण राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है. न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेसि के बीच रिकाॅर्ड किया जा रहा है. अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेसि के आसपास ही रुका हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से बोकारो जिले में सबसे अधिक ठंड पड़ रहा है.

वहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है. न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेसि (14 डिग्री सेसि) के आसपास रिकाॅर्ड किया जा रहा है. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेसि नीचे रिकाॅर्ड किया गया है. राजधानी का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा नीचे चल रहा है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola