Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन, झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो और ऑरेंज अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग ने 17, 18 मार्च के लिए 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो 19 मार्च के लिए येलो और ऑरेंज दोनों अलर्ट जारी किया गया है.
Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा. चक्रवात के असर से झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी होने की आशंका है. इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे एक बार फिर ठंड का एहसास होगा.
17, 18 को इन जिलों में तेज हवा के झोंके का साथ होगी वर्षा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची ने रविवार (17 मार्च) को यह जानकारी दी. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 मार्च को झारखंड के दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य भागों यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और राजधानी रांची में तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है.
गरज के साथ बारिश, वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश भी होगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. मौसम विभाग ने 17 और 18 मार्च के लिए इन 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो 19 मार्च के लिए येलो और ऑरेंज दोनों अलर्ट जारी किया गया है.
19 मार्च को 10 जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 19 मार्च को इन 10 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर हो सकती है. इसके साथ ही गरज के साथ बारिश और वज्रपात भी होने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.
Also Read : झारखंड : दिखने लगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 21 तक बारिश के आसार
आंधी और गरज के साथ हुई हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा
इसके अतिरिक्त राज्य के उत्तरी भागों यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकता है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है. 20 मार्च को भी कई जगहों पर तेज हवाओं का झोंका चलेगा. वज्रपात होने की भी संभावना है. 20 मार्च के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Weather News: रांची और बोकारो में गिरे ओले
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो कुछ जगहों पर आंधी और गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. रांची और बोकारो जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई. सबसे अधिक 32.4 मिलीमीटर वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में हुआ. डालटेनगंज का उच्चतम तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा. यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 16.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




