Ranchi news : शहर में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : शहर में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप

पांच लाख आबादी प्रभावित, आज से आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

विज्ञापन

रांची. बूटी जलागार प्लांट में केबल फॉल्ट होने की वजह से शहर में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है. इस वजह से मेन रोड, रातू रोड, कांटाटोली, वर्द्धमान कंपाउंड समेत शहर के कई मोहल्लों में रहने वाले पांच लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. बढ़ती गर्मी और वाटर सप्लाई नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जार का पानी खरीदने को विवश हैं. बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि केवल फॉल्ट की वजह से पिछले दो दिनों से जलापूर्ति प्रभावित हुई. शुक्रवार की देर रात केबल को बदलने का काम पूरा हो गया. शनिवार की सुबह प्लांट में पांच घंटे तक बिजली कटी रही. इस वजह से देर शाम मोटर चलाकर जलापूर्ति शुरू की गयी. रविवार से जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola