ePaper

Ranchi news : विनय कुमार सिंह बने प्रदेश क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष

Updated at : 29 Jun 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : विनय कुमार सिंह बने प्रदेश क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष

मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि क्षत्रिय केवल एक जाति का नाम नहीं है, बल्कि यह कर्तव्य है. एक दृष्टिकोण है.

विज्ञापन

रांची.

राजधानी में रविवार को हुए सम्मेलन में भारतीय क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश का पुनर्गठन किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने प्रदेश इकाई भंग कर दी थी. नयी कमेटी में विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.

वहीं, आदर्श सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष, मनीषा सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, शिवव्रत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, सूरज देव सिंह व कामाख्या नारायण सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया. रीना सिंह को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष, सुमन सिंह को महिला प्रदेश सचिव, मनोज कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मुदित राज को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, यश सिंह परमार को युवा प्रदेश महासचिव, नरेश सिंह को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, मंजू सिंह को प्रदेश महिला सचिव, रामेश्वर दयाल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्याम किशोर सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया.

महिलाओं का उत्थान होना चाहिए

मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि क्षत्रिय केवल एक जाति का नाम नहीं है, बल्कि यह कर्तव्य है. एक दृष्टिकोण है. नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि महिलाओं का उत्थान होना चाहिए तथा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का आरक्षण 10 से बढ़ाकर 25 फीसदी किया जाना चाहिए. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, अनिल सिंह चंदेल, विजय सिंह परिहार, एपी सिंह, रीना सिंह, रामवीर सिंह, डिंपल राणा, दामोदर सिंह, अभिषेक सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, ललन सिंह व आदर्श सिंह ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola