राज्यसभा चुनाव : दोनों सीट जीतने की जुगत में UPA, भाजपा की आजसू पर टिकी उम्मीद
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Mar 2020 12:57 AM
राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपीए व एनडीए ने जोड़-तोड़ की रणनीति बननी शुरू हो गयी है. एक तरफ जहां यूपीए दूसरी सीट पर कब्जा जमाने को लेकर रणनीति बना रहा है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपने पुराने सहयोगी आजसू पर टकटकी लगाये बैठी है.
रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपीए व एनडीए ने जोड़-तोड़ की रणनीति बननी शुरू हो गयी है. एक तरफ जहां यूपीए दूसरी सीट पर कब्जा जमाने को लेकर रणनीति बना रहा है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपने पुराने सहयोगी आजसू पर टकटकी लगाये बैठी है. राज्यसभा की एक सीट यूपीए के खाते में जाना तय है. इसके पास पर्याप्त आंकड़े हैं. वहीं दूसरी सीट के लिए न तो एनडीए और न ही यूपीए के पास पर्याप्त आंकड़े हैं. यूपीए ने पहली सीट के लिए शिबू सोरेन को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है. साथ ही दूसरी सीट पर प्रत्याशी देने की घोषणा भी की है. इस पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारा जा सकता है. जहां तक एनडीए का सवाल है, तो आजसू भाजपा की नैया आसानी से पार करा सकती है.
आजसू के पास दो विधायक हैं. वर्तमान राजनीतिक स्थिति के अनुसार भाजपा के पास बाबूलाल मरांडी को लेकर 26 विधायक हैं. जीत के जादुई आंकड़े से भाजपा एक कदम दूर है. अगर आजसू का साथ मिल जाता है, तो भाजपा प्रत्याशी की जीत की राह आसान हो जायेगी, लेकिन आजसू ने अपना पत्ता नहीं खोला है. वहीं दूसरी तरफ दूसरी सीट पर यूपीए की नजर क्रॉस वोटिंग व विधायकों की अनुपस्थिति पर टिकी है. मुकदमा दर्ज होने की वजह से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो विधानसभा नहीं आ रहे हैं. अगर चुनाव तक यही स्थिति बनी रही, तो इसका फायदा यूपीए को मिल सकता है.
क्रॉस वोटिंग व विधायकों की अनुपस्थिति से बदल सकता है समीकरण
13 मार्च है नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है. प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित है. हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की गयी है. यूपीए की ओर से पहली सीट पर शिबू सोरेन 11 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे.
वर्तमान में दलगत स्थिति
झामुमो 29
भाजपा 25+1
कांग्रेस 16+2
राजद 01
आजसू 02
निर्दलीय 02
माले 01
एनसीपी 01
प्रत्याशी चयन के लिए दीपक बाबूलाल व धर्मपाल अधिकृत : राज्यसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल और संगठन महामंत्री को किया अधिकृत किया है. प्रत्याशी की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति करेगी. यह निर्णय रविवार को भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लिया गया.
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील सिंह ने कहा कि बैठक में राज्यसभा चुनाव की दृष्टि से सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी व संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के पास चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद सुनील सिंह, सुदर्शन भगत, डॉ रवींद्र राय, राकेश प्रसाद आदि शामिल थे.
संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप नेता प्रतिपक्ष घोषित करें स्पीकर
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर जारी गतिरोध पर श्री सिंह ने कहा कि सदन के सफल संचालन के लिए पक्ष के साथ विपक्ष का नेता भी आवश्यक है. भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल है, पार्टी ने नेता विधायक दल का चुनाव कर विधानसभाध्यक्ष को विधिवत सूचित भी कर दिया है. अब तो चुनाव आयोग ने भी झाविमो के भाजपा में विलय की पुष्टि कर दी है. ऐसे में स्पीकर को शीघ्र निर्णय लेते हुए गतिरोध दूर करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










