ePaper

केंद्रीय गृहमंत्री विशिष्ट अभियान पदक: झारखंड के सात IPS समेत 16 पुलिसकर्मियों को ऑपरेशन ऑक्टोपस के लिए सम्मान

Updated at : 01 Nov 2023 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री विशिष्ट अभियान पदक: झारखंड के सात IPS समेत 16 पुलिसकर्मियों को ऑपरेशन ऑक्टोपस के लिए सम्मान

केंद्रीय गृहमंत्री विशिष्ट अभियान पदक-2023 सम्मान लातेहार व गढ़वा जिले से घिरे बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’ की सफलता के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के सात आइपीएस अधिकारियों सहित 16 पुलिसकर्मियों को ‘केंद्रीय गृहमंत्री विशिष्ट अभियान पदक-2023’ मिलेगा. मंगलवार को मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है. यह सम्मान लातेहार व गढ़वा जिले से घिरे बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’ की सफलता के लिए दिया गया है. ऑपरेशन ऑक्टोपस 18 अगस्त 2022 से एक फरवरी 2023 तक चला था.

झारखंड के एडीजी समेत ये हैं शामिल

पदक के लिए नामित पुलिसकर्मियों में झारखंड के एडीजी (अभियान) संजय आनंदराव लाठकर, आइजी (अभियान) अमोल वीणुकांत होमकर, आइजी पलामू राजकुमार लकड़ा, डीआइजी रांची अनूप बिरथरे (तत्कालीन एसआइबी डीआइजी), विशेष शाखा की एसपी शिवानी तिवारी (वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर), लातेहार के एसपी अंजनी अंजन, गढ़वा के तत्कालीन एसपी अंजनी कुमार झा (वर्तमान में एसपी एसीबी), अस्सिटेंट कमांडेंट कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, एसआइ गौतम कुमार, एसआइ मनोहर राम, एसआइ जमील अंसारी, सेकेंड इन कमांड विवेकानंद सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार उरांव, कांस्टेबल रतन कुमार यादव व कांस्टेबल विष्णु शंकर का नाम शामिल है.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में 5132 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola