अज्ञात वृद्ध का शव पाया गया

Updated at : 18 Nov 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वृद्ध का शव पाया गया

कच्ची सड़क किनारे सोमवार को एक 60 साल के अज्ञात वृद्ध का शव पाया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. बचरा स्थित रेलवे सब-स्टेशन के निकट सुनसान कच्ची सड़क किनारे सोमवार को एक 60 साल के अज्ञात वृद्ध का शव पाया गया. सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर अंत्यपरीक्षण के लिए चतरा भेज दिया. पुलिस के अनुसार शव को अंत्यपरीक्षण के बाद पहचान के लिए कुछ दिनो तक मर्चरी रूम में रखा जायेगा. जानकारी के अनुसार वृद्ध लाल शर्ट के ऊपर विंडचीटर व नीचे पीले रंग की धोती पहने हुए था. वृद्ध की गिरने या ठंड लगने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है. जानकारी के अनुसार उक्त कच्ची सड़क बचरा व राय-हेंदेगीर टू लेन सड़क को जोड़ती है. सड़क कच्ची व काफी जर्जर होने की वजह से लोगों का उधर आवागमन नहीं होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola