Cricket : रांची ने गढ़वा को 187 रनों से पराजित कर दर्ज की लगातार चौथी जीत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 12:29 AM

विज्ञापन

अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

गोड्डा.

गांधी मैदान में आयोजित अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने गढ़वा को 187 रनों से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज की. खिताब की प्रबल दावेदार रांची की टीम ने इस जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है. रांची का अंतिम लीग मैच आज 26 फरवरी को गुमला से खेला जायेगा. वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबला 03 मार्च को खेला जाएगा. रांची ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 258 रनों का स्कोर खड़ा किया. रांची की ओर से पहले विकेट के लिए नकुल यादव एवं सन्नी सचिन के बीच 168 रनों की साझेदारी हुई. नकुल यादव ने नाबाद 108 रन एवं सन्नी सचिन ने 98 रन बनाये. वहीं रूपेश कुमार ने तीन विकेट प्राप्त किया.

71 रन पर ऑल आउट हो गयी गढ़वा की टीम

जवाब में गढ़वा की टीम सिर्फ 71 रन पर ऑल आउट हो गयी. आकाश ने सर्वाधिक 20 रन बनाये. रांची के गेंदबाज अमित ने सिर्फ 05 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया और शिवम् कृष्णा ने सिर्फ 07 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नकुल यादव को जेएससीए के स्कोरर दीपक कुमार द्वारा ट्रॉफी एवं पांच हजार नकद राशि प्रदान किया गया. मंच संचालन मोहम्मद किरमान अंसारी द्वारा किया गया. इस अवसर पर पर्यवेक्षक काजल दस, अंपायर उमेश पाठक, इफ्तेखार शेख स्कोरर के अलावा क्रिकेट संघ के संयोजक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, इंतेखाब आलम, राजीव भंडारी, मुकेश मंडल, अवधेश कुमार, विजय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola