अंडर-16 क्रिकेट में रांची ने लोहरदगा को सात विकेट से हराया

Birsa Munda
रांची की ओर से पांच विकेट लेनेवाले सौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
रांची. जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट में बुधवार को रांची ने लोहरदगा को सात विकेट से हराया. लातेहार जिला खेल स्टेडियम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा की टीम 38.5 ओवर में 118 रन बना कर आउट हो गयी. मनीष कुमार महतो ने सबसे अधिक 47, जबकि चैतन्य नारायण तिवारी ने 21 रन बनाये. रांची की ओर से सौरव कुमार ने पांच, जबकि मोहम्मद सरोज ने तीन विकेट लिये. जवाब में रांची ने 23.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. रांची की ओर से आदित्य लाल ने 38 व प्रत्युष विनायक ने 25 रन बनाये. लोहरदगा के तन्मय गुप्ता और चैतन्य नारायण ने एक-एक विकेट लिये. रांची की ओर से पांच विकेट लेनेवाले सौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




