ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल
Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 08 Jun 2026 10:33 PM
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिमलिया कटहल टोला निवासी उमेश कुमार रवि ने रातू थाना में आवेदन देकर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है
विज्ञापन
रातू.
थाना क्षेत्र के सिमलिया कटहल टोला निवासी उमेश कुमार रवि ने रातू थाना में आवेदन देकर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन के अनुसार छह जून की रात करीब 10:30 बजे रमेश राम और आशीष उरांव स्कूटी से तिलता चौक से हाजी चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक संख्या जेएच 02 बीबी 4138 ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी. दुर्घटना में स्कूटी चालक रमेश राम का सिर फट गया व पैर टूट गया. वहीं पीछे बैठे आशीष उरांव के कंधे की हड्डी टूट गयी. घायल रमेश राम का इलाज एस्टन अस्पताल में, जबकि आशीष उरांव का इलाज अमृत अस्पताल में चल रहा है. दुर्घटना में स्कूटी संख्या जेएच 01डीडी 6720 भी क्षतिग्रस्त हो गयी. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ. पीड़ित पक्ष ने ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










