सिल्ली कॉलेज में शहीद जवान को दी गयी श्रद्धांजलि

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 24 Jan 2026 7:38 PM

विज्ञापन

शहीद जवान सिल्ली कॉलेज सिल्ली के पूर्व छात्र प्रदुम्न लोहार को श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली काॅलेज सिल्ली में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जम्मू कश्मीर के सड़क हादसे में शहीद जवान सिल्ली कॉलेज सिल्ली के पूर्व छात्र प्रदुम्न लोहार को श्रद्धांजलि दी गयी. प्राचार्य डॉ अनंत कुमार समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शहीद प्रदुम्न लोहार के चित्र पुर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी. ज्ञात हो कि कश्मीर के डोडा जिले में विगत 22 जनवरी को हुए सड़क हादसे में 10 जवान शहीद हो गये हैं. इन जवानों में पश्चिम बंगाल के झालदा के पुस्ती गांव के 24 वर्षीय प्रदुम्न भी शामिल थे. प्राचार्य ने बताया कि प्रदुम्न एक छात्र के साथ-साथ एनएसएस के एक अच्छे स्वयंसेवक भी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola