फायरिंग की घटना के दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग बंद

Birsa Munda
पुरनाडीह कोयला परियोजना के कांटा घर पर नक्सली संगठन टीएसपीसी की ओर से की गयी फायरिंग की घटना के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम बंद रहा.
डकरा. पुरनाडीह कोयला परियोजना के कांटा घर पर नक्सली संगठन टीएसपीसी की ओर से की गयी फायरिंग की घटना के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम बंद रहा. वहीं कोल डंप से कोयला उठाव भी नहीं हुआ. इधर, पुलिस और प्रबंधन की कोयला व्यवसायियों से लगातार बात हो रही है, लेकिन कोई भी काम करने को तैयार नहीं है. यहां काम करनेवाले लोगों ने बताया कि कमाई का बड़ा हिस्सा रंगदारी, लेवी और पीसी के रूप में देना पड़ता है. काम का हिसाब करने पर पता चलता है कि जीने-खाने लायक की स्थिति भी नहीं बचती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




