Ranchi News : गोरखपुर कैंट रेलखंड में ब्लॉक को लेकर रद्द रहेंगी ट्रेनें
Author Rajiv kumar
Updated:
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 अप्रैल व 02 मई को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 अप्रैल एवं 03 मई को रद्द रहेगी.
विज्ञापन
रांची.
गोरखपुर कैंट रेलखंड अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 अप्रैल व 02 मई को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 अप्रैल एवं 03 मई को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 03 मई तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल से 05 मई तक रद्द रहेगी. वहीं, चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 23 अप्रैल को संबलपुर के स्थान पर हटिया से ही रवाना होगी. इस ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.हटिया-लोकमान्य ट्रेन 25 को विलंब से खुलेगी
चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत नन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 25 अप्रैल को तीन घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.रांची-धनबाद व रांची-दुमका ट्रेन में एलएचबी कोच लगेंगे
ट्रेन संख्या 13303/13304 धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 13320/13319 रांची-दुमका-रांची एक्सप्रेस के पारंपरिक रैक को एलएचबी कोच में परिवर्तित किया जायेगा. धनबाद-रांची एक्सप्रेस 25 जून से एलएचबी कोच के साथ धनबाद से चलेगी. वहीं, रांची-धनबाद एक्सप्रेस 26 जून से एलएचबी कोच के साथ रांची से चलेगी. ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस 25 जून से एलएचबी कोच के साथ रांची से चलेगी. ट्रेन संख्या 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस 26 जून से एलएचबी कोच के साथ दुमका से चलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










