ePaper

Ranchi News: सिरमटोली फ्लाइओवर निर्माण को लेकर आज से रद्द रहेंगी ट्रेनें

Updated at : 16 Dec 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: सिरमटोली फ्लाइओवर निर्माण को लेकर आज से रद्द रहेंगी ट्रेनें

Ranchi News: रांची रेल मंडल अंतर्गत चार लेनवाले सिरमटोली सड़क सह रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. रांची रेल मंडल अंतर्गत चार लेनवाले सिरमटोली सड़क सह रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण सोमवार से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. वहीं ट्रेन रद्द होने से रांची से पूरे झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में यात्रा करनेवाले हजारों यात्रियों को परेशानी होगी. रेलवे के अनुसार, छह जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी.

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, हटिया-सांकि-हटिया मेमू, हटिया-सांकि-हटिया मेमू, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस और हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 16 से 26 दिसंबर तक रद्द रहेगी. वहीं हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू 16 और 19 से 22 दिसंबर तक रद्द रहेगी. रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू 16 एवं 18 से 22 दिसंबर तक रद्द रहेगी. रांची-वाराणसी एक्सप्रेस 16, 20 और 21 दिसंबर को रद्द रहेगी. वाराणसी-रांची एक्सप्रेस 21 और 22 दिसंबर को रद्द रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola