Traffic Challan : पुरुलिया में चल रही है स्कूटी, रांची में कट गये 23 चालान

Traffic Challan : स्कूटी मालिक ने फर्जी नंबर लगाकर वाहन चलाने की शिकायत ट्रैफिक एसपी से की, कार्रवाई की मांग की गई. जानें क्या है पूरा मामला.
Traffic Challan : झारखंड की राजधानी रांची में स्कूटी व बाइक पर फर्जी तरीके से किसी और के वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर चलने का मामला सामने आया है. इसका परिणाम असली वाहन मालिक का भुगतना पड़ रहा है. उनके नाम से चालान भी आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. बताया जाता है कि करमटोली निवासी अशोक महतो की स्कूटी (जेएच-01इजेड-8942) का उपयोग उनके पुरूलिया में रहनेवाले पुत्र कर रहे हैं, लेकिन उसी स्कूटी का नंबर लगाकर दूसरी स्कूटी कोई और व्यक्ति चला रहा है. इस कारण वर्ष 2024 से 2025 तक 23 चालान अशोक महतो के नाम कट चुके हैं.
भुक्तभोगी ने इसे लेकर ट्रैफिक एसपी, रांची को आवेदन दिया है. अशोक महताे के अनुसार जो व्यक्ति उनकी स्कूटी का नंबर प्लेट लगाकर दूसरी स्कूटी चला रहा है, उसे वह पहचानते हैं. वह व्यक्ति कचहरी में जेनरेटर चलाता था. अशोक महतो ने फर्जी नंबर लगाकर स्कूटी चलानेवाले का नाम और पता भी दिया है. अशोक महतो के अनुसार 2024 के सितंबर, अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद वर्ष 2025 की जनवरी से अब तक 23 चालान कट चुके हैं.
यह भी पढ़ें : Traffic Challan : स्कूटी बेचने पर नाम ट्रांसफर नहीं कराया, 17 महीने में आ गये 19 चालान
उन्होंने बताया कि पुरुलिया ट्रैफिक पुलिस का एक चालान आया था. उसे जमा कराने जब पुत्र गया, तो पता चला कि झारखंड में विभिन्न तिथियों में स्कूटी के 23 चालान काटे जा चुके हैं. उसके बाद पीड़ित ने सभी तिथि के चालान की काॅपी निकाली और ट्रैफिक एसपी रांची को आवेदन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










