डीएवी खलारी के तीन विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में पायी सफलता

Updated:
विज्ञापन
डीएवी खलारी के तीन विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में पायी सफलता

जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

खलारी. डीएवी पब्लिक स्कूल, खलारी के तीन विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता हासिल कर कृति कुमारी, कुमारी प्रिया एवं दीपेश स्वरूप अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने में सफल रहे हैं. तीनों ही विद्यार्थी वर्तमान सत्र के प्रतिभाशाली छात्रों में शामिल रहे हैं और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता अर्जित की है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने सफल विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि डीएवी स्कूल, खलारी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बदलते परिवेश के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करता है, ताकि वे न केवल सीबीएसई बोर्ड बल्कि जेईई, नीट जैसी अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें. प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा बच्चों की सुनियोजित तैयारी करवाई जाती है, जिससे विद्यार्थियों को मनवांछित परीक्षा परिणाम प्राप्त हो रहे हैं. उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है. अपने बच्चों की इस सफलता से अभिभावकों में भी काफी खुशी देखी गयी.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola